GST के नए स्लैब पर सियासी हंगामा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा

UP News: उत्तर प्रदेश में जीएसटी 2.0 के नए स्लैब 22 सितंबर से लागू हो गए हैं, लेकिन इसके असर को लेकर सियासी विवाद भी तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर महंगाई बढ़ाने और गरीबों पर बोझ डालने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया।
News Desk 24 Sep 2025, 03:52 AM 1 min read
GST के नए स्लैब पर सियासी हंगामा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा


>उत्तर प्रदेश में जीएसटी 2.0 के नए स्लैब 22 सितंबर से पूरे देश में लागू हो गए हैं, लेकिन इस बदलाव को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नए जीएसटी स्लैब को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि, “क्या मुनाफे और भ्रष्टाचार से महंगाई नहीं बढ़ी है?”


>अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ भावनाओं और प्रचार के सहारे जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि रोटी, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी ने गरीबों की जेब पर बोझ बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शैम्पू सस्ता होने के उदाहरण पर व्यंग्य करते हुए कहा कि संत लोग बॉडी लोशन नहीं लगाते।


>वहीं, गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन ने नए स्लैब का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नवरात्रि के मौके पर यह कदम आम जनता के लिए राहत लेकर आया है। उन्होंने बताया कि कई आवश्यक वस्तुओं पर 28% की जीएसटी घटकर 5% हो गई है, जीवन रक्षक दवाओं और बीमा पर शून्य जीएसटी लागू होने से आम जनता को सीधे लाभ मिलेगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी