अमूल व मदर डेयरी के 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स हुए सस्ते जानिये नए प्राइस लिस्ट

Business News: डेयरी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अमूल और मदर डेयरी के लगभग 700 प्रोडक्ट्स अब नई GST दरों के बाद सस्ते हो गए हैं, जिससे रोजमर्रा के जरूरी डेयरी प्रोडक्ट्स की खरीद और भी आसान हो गई है।
News Desk 24 Sep 2025, 03:20 AM 1 min read
अमूल व मदर डेयरी के 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स हुए सस्ते जानिये नए प्राइस लिस्ट

जीएसटी की नई दरें प्रभावी होने के बाद अमूल और मदर डेयरी के डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में भारी कटौती की गई है। नई टैक्स दरों के अनुसार अधिकांश डेयरी प्रोडक्ट्स पर टैक्स 12% से घटकर 5% हो गया है, जबकि कुछ उत्पादों पर यह पूरी तरह से शून्य कर दिया गया है।

इस बदलाव का सीधा फायदा उपभोक्ताओं को दूध, घी, पनीर, आइसक्रीम, चॉकलेट, फ्रोजन स्नैक्स और बेकरी प्रोडक्ट्स खरीदने में मिलेगा। अमूल और मदर डेयरी ने अपने उत्पादों की कीमतों को नई GST दरों के अनुसार तुरंत अपडेट कर दिया है।

अमूल प्रोडक्ट्स के नए दाम और कटौती:

  • बटर: 100 ग्राम पैक 62 रुपये से घटकर 58 रुपये, 500 ग्राम पैक 305 रुपये से घटकर 285 रुपये।

  • घी: 1 लीटर कार्टन 650 रुपये से घटकर 610 रुपये, 5 लीटर टिन 3,275 रुपये से घटकर 3,075 रुपये।

  • पनीर: 200 ग्राम फ्रोजन पनीर 99 रुपये से घटकर 95 रुपये, 1 किलो प्रोसेस्ड चीज़ 575 रुपये से 545 रुपये।

  • चीज़ क्यूब्स और ब्लेंड्स: 200 ग्राम क्यूब्स 145 रुपये से 136 रुपये, 200 ग्राम डाइस्ड ब्लेंड 165 रुपये से 151 रुपये।

  • आइसक्रीम: टब वनीला मैजिक (1 लीटर) 195 रुपये से 180 रुपये, कुल्फी पंजाबी (60 मिली) 25 रुपये से 20 रुपये, डुएट्ज़ गोल्ड मैंगो (60 मिली) 20 रुपये से 18 रुपये।

  • चॉकलेट और बेकरी आइटम: डार्क चॉकलेट (150 ग्राम) 200 रुपये से घटकर 180 रुपये, चोकोमिनिस (250 ग्राम) 140 रुपये से 130 रुपये, बटर कुकीज (200 ग्राम) 85 रुपये से 75 रुपये।

  • फ्रोजन स्नैक्स: अमूल फ्रेंच फ्राइज़ (1.25 किग्रा) 215 रुपये से घटकर 200 रुपये।

अमूल के अधिकारियों का कहना है कि यह कटौती उपभोक्ताओं की सुविधा और रोजमर्रा की खरीद को सरल बनाने के लिए की गई है।

मदर डेयरी प्रोडक्ट्स में नई कीमतें:

प्रोडक्ट वजन पुरानी MRP नई MRP
UHT मिल्क (टोन्ड, ट्रेटा पैक) 1 लीटर 77 75
UHT मिल्क (डबल टोन्ड; पाउच) 450 ml 33 32
मिल्कशेक 180 ml 30 28
पनीर 200 gm 95 92
पनीर 400 gm 180 174
मलाई पनीर 200 gm 100 97
बटर 500 gm 305 285
बटर 100 gm 62 58
चीज क्यूब 180 gm 145 135
चीज क्यूब 200 gm 170 160
चीज स्लाइस 480 gm 405 380
चीज स्लाइस 780 gm 480 450
चीज ब्लॉक्स 200 gm 150 140
घी कार्टन 1 litre 675 645
घी कार्टन 500 ml 345 330
घी टिन 1 litre 750 720
घी पाउच 1 litre 675 645
गाय घी का पाउच 1 litre 685 655
गाय घी पाउच 500 ml 350 335
गाय घी जार 1 litre 750 720
गाय घी जार 500 ml 380 365
गाय घी जार 200 ml 190 184

मदर डेयरी ने भी दूध, पनीर, घी और बटर सहित अपने सभी प्रोडक्ट्स पर कीमतें घटा दी हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव