ट्रंप टैरिफ के बावजूद भारत की GDP ने मचाया धमाल, FY 2025-26 की पहली तिमाही में 7.8% की रफ्तार

News Desk 29 Aug 2025, 06:50 AM 1 min read
ट्रंप टैरिफ के बावजूद भारत की GDP ने मचाया धमाल, FY 2025-26 की पहली तिमाही में 7.8% की रफ्तार


>भारत की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वैश्विक स्तर पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की GDP ग्रोथ दर 7.8% दर्ज की गई। यह पिछले पांच तिमाहियों में सबसे तेज वृद्धि है।


>पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में भारत की विकास दर 6.5% रही थी, जबकि इस बार वास्तविक GDP ₹47.89 लाख करोड़ अनुमानित की गई है, जो एक साल पहले की तुलना में ₹44.42 लाख करोड़ थी। वहीं नॉमिनल GDP (वर्तमान मूल्यों पर) ₹79.08 लाख करोड़ से बढ़कर ₹86.05 लाख करोड़ तक पहुंची, जो 8.8% की उछाल दर्शाती है। जहां चीन ने इसी अवधि में 5.2% की वृद्धि दर्ज की, वहीं भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल कर वैश्विक बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज ग्रोथ दर्ज की है। इससे पहले जनवरी-मार्च 2024 में भारत ने 8.4% की ग्रोथ हासिल की थी।


>कौन से सेक्टर बने ग्रोथ इंजन?


    >
  • कृषि क्षेत्र: 1.5% से उछलकर 3.7%

  • मैन्युफैक्चरिंग: 7.6% से बढ़कर 7.7%

  • ट्रेड, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन: 5.4% से छलांग लगाकर 8.6%

  • फाइनेंशियल व रियल एस्टेट: 6.6% से बढ़कर 9.5%

  • माइनिंग: 6.6% से गिरकर -3.1% (नकारात्मक)

  • बिजली व गैस यूटिलिटी: 10.2% से घटकर 0.5%


>इस ग्रोथ में सरकारी खपत की बड़ी भूमिका रही। जहां निजी खपत की वृद्धि 8.3% से घटकर 7.0% पर आ गई, वहीं सरकारी खपत -0.3% से बढ़कर 7.4% हो गई। पूंजी निवेश की दर भी 6.7% से बढ़कर 7.8% पर पहुंच गई।


>भारतीय रिजर्व बैंक ने 2025-26 के लिए 6.5% वार्षिक GDP ग्रोथ का अनुमान लगाया था। पहली तिमाही का आंकड़ा इस अनुमान से कहीं अधिक निकला। दूसरी, तीसरी और चौथी तिमाही के लिए RBI ने क्रमशः 6.7%, 6.6% और 6.3% वृद्धि का अनुमान जताया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले वर्षों में भारत जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इतना ही नहीं, 2028 तक भारत PPP के आधार पर अमेरिका से भी आगे निकल सकता है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव