Monday, 23 November 2026 | Lucknow | 29°C

Godhra Train Burning Case: गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा निलंबित

Godhra Train Burning Case: गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी इरफान सिराज पडो को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर जमानत दी। अदालत ने उम्रकैद की सजा निलंबित करने का आदेश दिया।
Bureau
Bureau News Desk
23 Nov 2026
02:05 PM
1 min read
Godhra Train Burning Case: गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा निलंबित
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मेडिकल आधार पर मिली राहत
करीब 18 साल से जेल में बंद है दोषी
गुजरात सरकार ने भी स्वीकार की मेडिकल स्थिति
गुजरात हाईकोर्ट ने बदली थी फांसी की सजा

Godhra Train Burning Case: सुप्रीम कोर्ट ने साल 2002 के चर्चित गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी इरफान सिराज पडो को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दिया और जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी को यह राहत खराब मेडिकल स्थिति को ध्यान में रखते हुए दी है। सुप्रीम कोर्ट में गुजरात सरकार ने भी इस मामले की सुनवाई के दौरान इरफान सिराज की मेडिकल स्थिति को स्वीकार किया।

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की और फैसला सुनाया। इरफान सिराज पडो गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी ठहराए गए 31 लोगों में शामिल है। इरफान सिराज पडो बीते लगभग 18 वर्षों से जेल में बंद है। गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगा दी गई थी। इस घटना में 59 लोगों की मौत हुई थी।

इसके बाद गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। मामले की जांच और सुनवाई के बाद विशेष एसआईटी अदालत ने मार्च 2011 में 31 लोगों को दोषी करार दिया था। इनमें 11 आरोपियों को फांसी और 20 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वहीं, इस मामले में 63 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। गुजरात हाईकोर्ट में विशेष अदालत के निर्णय के खिलाफ दोषियों ने अपील की थी। 2017 में उच्च न्यायालय ने 11 दोषियों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। अन्य दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी गई थी।

इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां संबंधित अपीलें लंबित हैं। इस मामले के एक अन्य दोषी अब्दुल रहमान धंतिया उर्फ कंकट्टो जम्बुरो को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। मई 2022 में पत्नी की गंभीर बीमारी और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने उसे छह महीने की अंतरिम जमानत दी थी। नवंबर 2022 में इस राहत को 31 मार्च 2023 तक बढ़ा दिया गया था।

Explore Related Topics

Godhra Train Burning Case Irfan Siraj Pado Supreme Court of India

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News