“काठ की हांडी अब दोबारा नहीं चढ़ेगी” — कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का अखिलेश यादव पर तीखा वार

UP News: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर गरमाहट बढ़ गई है, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बयानों ने ऐसा सियासी तूफ़ान खड़ा कर दिया है, जिसने सपा खेमे में हलचल मचा दी है।
News Desk 15 Oct 2025, 10:32 AM 1 min read
“काठ की हांडी अब दोबारा नहीं चढ़ेगी” — कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का अखिलेश यादव पर तीखा वार


>उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने सपा को दो बार नकार दिया है और तीसरी बार भी रिजेक्ट करेगी। उन्होंने कहा कि “काठ की हांडी अब दोबारा चूल्हे पर नहीं चढ़ेगी।”


>शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त, अपराधमुक्त और गुंडामुक्त राज्य बन चुका है। वहीं सपा शासनकाल में “अपहरण, लूट, रंगदारी और भ्रष्टाचार” का बोलबाला था।


>कृषि मंत्री शाही ने अखिलेश यादव पर हिंदी विरोध का आरोप लगाते हुए कहा, “तमिलनाडु में हिंदी विरोध का समर्थन करना और फिर हिंदी भाषी प्रदेश से वोट मांगना अखिलेश जी की दोहरी राजनीति को उजागर करता है। मोदी और योगी विरोध करते-करते अब वे हिंदी का भी विरोध करने लगे हैं।”


>उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि, “ऑस्ट्रेलिया और कॉन्वेंट स्कूलों की शिक्षा का असर शायद अब उनकी सोच पर हावी हो गया है।”


>शाही ने सपा शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में किसानों की आत्महत्याएं, गन्ना भुगतान में देरी और जवाहर बाग कांड जैसी घटनाएं आम थीं। उन्होंने कहा कि, “अखिलेश यादव की सरकार में दलितों और गरीबों की स्थिति दयनीय थी, अब उन्हीं वर्गों की चिंता जताना राजनीतिक नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं।”


>शाही ने कहा कि सपा शासनकाल में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और राशन योजनाएं लूट का अड्डा बन चुकी थीं। “अब योगी सरकार में डीबीटी और डिजिटल इंडिया के जरिए पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहा है। बिचौलियों और दलालों की भूमिका खत्म हो चुकी है, इसी से अखिलेश जी बेचैन हैं।”


>उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को याद रखना चाहिए कि सपा सरकार ने मान्यवर कांशीराम जी के नाम पर बने जिलों और स्मारकों के नाम बदले, यहां तक कि मूर्तियां भी तोड़ीं। “आज वही लोग दलित संवेदना का दिखावा कर रहे हैं, यह महज राजनीतिक नाटक है।”


>शाही ने बताया कि योगी सरकार ने गरीबों और किसानों के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं —

  • प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पेंशन और किसान सम्मान निधि के माध्यम से हर वर्ग तक लाभ पहुंचा है।
  • 3.30 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को किया जा चुका है।
  • जल्द ही चना, मटर, मसूर, मूंग और मूंगफली की सरकारी खरीद भी शुरू की जाएगी।


>“योगी सरकार का लक्ष्य भयमुक्त और समृद्ध उत्तर प्रदेश है — यही असली परिवर्तन है,” शाही ने कहा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी