रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन! कारखानों और रोजगार में यूपी नंबर वन

वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2023-24 में उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक वृद्धि के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। जीवीए, कारखानों और रोजगार – हर मोर्चे पर यूपी देश में नंबर वन बनकर उभरा।
News Desk 28 Aug 2025, 11:40 AM 1 min read
रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन! कारखानों और रोजगार में यूपी नंबर वन


>उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI) 2023-24 के ताज़ा नतीजों में प्रदेश ने कारखानों की संख्या, रोजगार और सकल मूल्य संवर्धन (GVA) — हर मोर्चे पर देश के बड़े औद्योगिक राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश अब तेजी से भारत की नई औद्योगिक राजधानी बनने की ओर बढ़ रहा है।


>सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का सकल मूल्य संवर्धन (GVA) वर्ष 2022-23 के ₹1.34 लाख करोड़ से बढ़कर 2023-24 में ₹1.67 लाख करोड़ हो गया। यानी प्रदेश ने 25.03% की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की है। यह दर अखिल भारतीय औसत 11.9% से दोगुने से भी अधिक है। इस उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है।

कारखानों और रोजगार में अभूतपूर्व बढ़ोतरी

  • प्रदेश में कारखानों की संख्या 19,102 से बढ़कर 22,141 हो गई, यानी 15.91% की वृद्धि। यह राष्ट्रीय औसत 2.7% से लगभग 7 गुना अधिक है।
  • कार्यरत कर्मियों की संख्या 14.86 लाख से बढ़कर 16.26 लाख हो गई। यानी 9.37% वृद्धि, जो देश की औसत वृद्धि 5.9% से काफी आगे है।

अन्य राज्यों को पछाड़ा, यूपी नंबर वन


>विशेषज्ञों के अनुसार, इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे योगी सरकार की औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन, बेहतर कानून-व्यवस्था और पारदर्शी शासन का बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता ने उत्तर प्रदेश को निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बना दिया है। प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, डिफेंस कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स पार्क और मेगा इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स ने उद्योग वृद्धि को नई दिशा दी है। यही कारण है कि अब उत्तर प्रदेश को “नए भारत का औद्योगिक हब” कहा जा रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव