वाराणसी में BJP विधायक की GRP जवान से नोकझोंक, अखिलेश बोले ये है असली दबंगई

Varanasi News: वाराणसी रेलवे स्टेशन पर अचानक माहौल तब गरम हो गया जब BJP विधायक सौरभ श्रीवास्तव और GRP जवान आमने-सामने आ गए। PM मोदी के आगमन से कुछ ही मिनट पहले हुए इस विवाद का वीडियो सामने आते ही राजनीति में हलचल मच गई।


>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके आगमन से ठीक पहले एक वीडियो ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। वीडियो में वाराणसी कैंट के BJP विधायक सौरभ श्रीवास्तव और GRP जवान के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।


>यह वीडियो बनारस रेलवे स्टेशन परिसर के होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि PM मोदी के रूट पर सुरक्षा कड़ी होने के कारण स्टेशन परिसर में आवाजाही रोक दी गई थी। इसी दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव अपने समर्थकों के साथ स्टेशन पहुंचे और अंदर जाने की कोशिश की। पार्किंग और प्रवेश को लेकर GRP जवानों ने रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस तेज हो गई। वीडियो में विधायक GRP जवानों से नाराज़गी जाहिर करते नजर आए, जबकि पुलिस कर्मी नियमों का हवाला देते दिखे। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों और BJP कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।


>समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर BJP पर हमला बोला। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा: ऐसे अराजक भाजपाई विधायक पर सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज होना चाहिए। यह प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में BJP दबंगई का सिर्फ एक उदाहरण है। सपा ने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।


>क्या है घटना का पूरा टाइमलाइन?


  • >

    7 नवंबर, शाम क़रीब 6 बजे PM मोदी का रूट सक्रिय


  • >

    सुरक्षा के चलते स्टेशन का एक्सेस प्रतिबंधित


  • >

    विधायक पहुंचे, समर्थकों के साथ एंट्री की कोशिश


  • >

    पार्किंग और प्रवेश को लेकर GRP से बहस


  • >कार्यकर्ताओं और पुलिस ने मामले को शांत कराया


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने की कानून-व्यवस्था समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश
पीएम मोदी वाराणसी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ
वाराणसी कफ सिरप केस में बड़ा खुलासा, हवाला नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रयास हुए सफल, पर्यटकों से गुज्जार रही काशी
वाराणसी में पार्श्वनाथ जयंती पर नॉनवेज दुकाने रहेंगी बंद
वाराणसी में शुरू हुआ सांस्कृतिक और भाषा आदान-प्रदान का महाआयोजन
वाराणसी में कोडीन सिरप सिंडिकेट पर वकील के बेटे की हत्या का आरोप, परिवार ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार
वाराणसी में अहिंसा दिवस पर बंद रहीं मीट-मछली की दुकानें | जानें पूरा मामला
वाराणसी में PM मोदी के हाथों 4 नई वंदे भारत ट्रेनों का हुआ शुभारंभ जाने ट्रैन का टाइम और अन्य जानकारिया