संभल से गरजे योगी: दंगाइयों को नहीं मिलेगी माफी, अब महाकाल का न्याय करेगा हिसाब


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में ₹659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करते हुए राजनीतिक विरोधियों, दंगाइयों और हिंदू विरासत पर हमले करने वालों पर जमकर हमला बोला। मंच से उन्होंने दो टूक कहा – “संभल के साथ पाप करने वालों को उनके पापों की सजा जरूर मिलेगी, अब महाकाल का प्रकोप शुरू हो चुका है।”


>मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार किया। साथ ही संभल की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।


>सीएम योगी ने संभल को सनातन आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह स्थान केवल भूगोल नहीं, बल्कि भविष्य के अवतार का स्थल है। पुराणों में वर्णित अनुसार यही स्थान भगवान विष्णु के दशावतार ‘कल्कि’ का जन्म स्थान माना गया है।


>उन्होंने कहा –“जिनकी सोच विवादों से भरी है, उन्हें ही हिंदू परंपरा में विवाद नजर आता है। मगर ये आस्था है, और आस्था का अपमान अब बर्दाश्त नहीं होगा।”


>सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद यहां सामूहिक हत्याएं कराईं, और सपा ने हत्यारों को बचाने का काम किया। “संभल के साथ जो भी पाप करेगा, उसे उसकी पीढ़ियां भी याद रखेंगी। हम वोटबैंक नहीं, विरासत के लिए लड़ रहे हैं।”


>सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में दंगे होते थे, बेटियां असुरक्षित थीं, व्यापारियों से वसूली होती थी, पर अब केवल दंगाइयों को डर लग रहा है, बाकी जनता सुरक्षित है। “अब वो दौर गया, जब धर्म और आस्था पर हमला करने वालों को संरक्षण मिलता था। अब जो सनातन के विरुद्ध जाएगा, उसे महाकाल से बचाने वाला कोई नहीं होगा।”


>मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उनकी सरकार संभल के 68 तीर्थ, 19 कूप और ऐतिहासिक परिक्रमा मार्गों का पुनरुद्धार कराएगी, जो विदेशी आक्रांताओं और षड्यंत्रों की भेंट चढ़े थे। “जैसे काशी और अयोध्या बदले हैं, वैसे ही संभल भी बदलेगा।”


>सीएम योगी ने 659 करोड़ की परियोजनाओं में शामिल कार्यों का जिक्र किया:

  • सड़क, शिक्षा, पेयजल, आवास, ICDS, स्वास्थ्य और नगर विकास की योजनाएं
  • जिलाधिकारी कार्यालय व आवासीय भवनों का शिलान्यास
  • नवजातों का अन्नप्राशन संस्कार
  • प्रदर्शनी और पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन
  • संभल संवाद ऐप का उद्घाटन
  • लाभार्थियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र और मकान की चाबी वितरित


>कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री गुलाब देवी, धर्मवीर प्रजापति, सरदार बलदेव सिंह ओलख, हरेंद्र सिंह, अनामिका यादव, एमएलसी जयपाल सिंह, सत्यपाल सिंह सैनी सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

संभल में जामा मस्जिद के पास अवैध कब्जे की हुई 22 दुकानों को नोटिस
संभल के इस क्षेत्र में नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने प्रशासनिक कार्रवाई पर लगाई रोक
संभल में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी याचिका की खारिज
संभल में बुलडोजर एक्शन: तालाब पर बनी अवैध मस्जिद ध्वस्त, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
बुलडोजर की गड़गड़ाहट से हिला सियासी बाग - संभल में सपा विधायक का अवैध कब्जा ढहा
संभल में हिंदुओं का पलायन, बेटियों की अस्मिता पर हमले और दंगों की काली कहानी
संभल की रिपोर्ट पर महंत राजू दास का तीखा वार: हिंदू ही घट रहे, बंट रहे और कट रहे हैं
संभल रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा 450 पन्नों ने दी डेमोग्राफी बदलाव की गवाही