उन्नाव में पुलिस कांस्टेबल की मौत,गांव के तीन लोगों के साथ था कांस्टेबल!

May 23, 2025 - 17:30
May 23, 2025 - 17:34
 0
उन्नाव में पुलिस कांस्टेबल की मौत,गांव के तीन लोगों के साथ था कांस्टेबल!

बहराइच पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी वेदप्रकाश पाल का शव उनके पैतृक गांव उन्नाव में मिला है। वह छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार को उनका शव गांव पुरवा के बाहर मिला। मृतक की नाक से मामूली रक्तस्राव हुआ था। शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। जानकारी के अनुसार, वेदप्रकाश गुरुवार शाम को गांव के तीन अन्य लोगों के साथ खाना पीना खा कर पार्टी की थी। इसके बाद देर रात उनका शव गांव के बाहर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे को जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और और उनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दे कि पुलिस अधीक्षक उन्नाव दीपक भूकर ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना माखी पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या या दुर्घटना का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता रामलखन पाल ने दो लोगों पर शक जताया है। एसपी भूकर के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow