कुशल सर्जन की भांति भारतीय सेनाओं ने किया ऑपरेशन, चर्चाओं में राजनाथ सिंह का संबोधन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है, इस ऑपरेशन की सफलता के बाद जब प्रदेश की राजधानी में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन हुआ तो हर तरफ भारत माता की जय कारे ही सुनाई पड़ रहे थे, एक तरफ जय हनुमान और दूसरी तरफ भारत माता की जय से आज राजधानी गुंजायमान रही।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन चर्चाओं में रहा, रक्षा मंत्री ने कहा भारतीय सेनाओं ने एक कुशल डॉक्टर और सर्जन की तरह काम किया है। जैसे एक कुशल सर्जन जहाँ बीमारी की जड़ मौजूद होती है वहीं अपने औजारों का इस्तेमाल करता है वैसे भारतीय सेनाओं ने भी बड़ी precision के आतंकवाद की जड़ों पर अपने हथियारों का इस्तेमाल किया है,मगर जैसा कि पाकिस्तान की आदत है कि वह जल्दी मानता नहीं है। उसने भारत की ज़मीन पर हमले करने के प्रयास करने प्रारम्भ किए, आम नागरिकों को निशाना बनाने का प्रयास किया गया। मंदिर, गुरुद्वारों और गिरजाघरों पर निशाना लगाया गया।
रक्षा मंत्री ने बताया उसके जवाब में भारतीय सेनाओं ने जो कारवाई की है, उसने पाकिस्तान की फौज को घुटनों पर ला दिया,एक कुशल सर्जन की भांति भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन किया है, इसके लिए मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूँ और उनका अभिनंदन करता हूँ,यह आप सबने भी महसूस किया होगा होगा कि सैनिक और डॉक्टर दोनों के काम और प्रतिबद्धता में काफ़ी समानताएं हैं। दोनों ही आम नागरिकों की रक्षा करते हैं। एक स्वास्थ्य की रक्षा करता है और दूसरा राष्ट्र की रक्षा करता है।
रक्षा मंत्री ने कहा के सैनिक और डॉक्टर दोनों का डिसिप्लिन और ट्रेनिंग बड़ा ही कठोर होता है, दोनों को बड़ी नाजुक परिस्थिति में बड़े निर्णय लेने होते हैं। दोनों ही किसी भी आपातकाल के लिए हमेशा तैयार होते हैं, सैनिकों की भांति हमारे डॉक्टर्स भी अपनी ड्यूटी, अपने साहस और देश एवं समाज की सेवा के लिए जाने जाते हैं और सम्मान पाते हैं। डा. के एन सिंह ऐसे ही डॉक्टर थे जो सैनिक भाव से काम करते थे और कोविड के दौरान ही उनका निधन हुआ।
एक कुशल सर्जन की भांति भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन किया है, इसके लिए मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूँ और उनका अभिनंदन करता हूँ, राजनाथ सिंह का संबोधन समाप्त होते ही भारत माता की जयकारों से पूरा प्रदेश गूंज उठा
What's Your Reaction?






