सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

अयोध्या जिले से साइकिल से घर लौट रहे दंपती को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रामसनेही घाट के पास की है।
मोहम्मदकीरत निवासी भारत अपनी 40वर्षीय पत्नी शांति के साथ अयोध्या जिले के मावई गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही दोनों मवई थाना क्षेत्र में स्थित रामसनेहीघाट मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल भारत का इलाज चल रहा है।
रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अज्ञात वाहन की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?






