सीएम योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन: प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मायावती तक ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन: देशभर से मिली शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने कहा- ‘उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी’

Jun 5, 2025 - 12:25
Jun 5, 2025 - 12:30
 0
सीएम योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन: प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मायावती तक ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती सहित कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामना संदेश देते हुए लिखा: “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को बेहतर बनाने का उत्कृष्ट कार्य किया है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”

राजनीतिक नेताओं ने जताया सम्मान

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर कहा: “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए लिखा: “योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में यूपी की डबल इंजन सरकार राज्य के विकास व गरीब कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

सीएम योगी ने किया आभार व्यक्त

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेताओं की शुभकामनाओं के जवाब में सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को टैग करते हुए उन्होंने लिखा:

“आदरणीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके आत्मिक सहयोग से ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना को साकार करता हुआ नया उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आपकी मंगलकामनाएं लोक कल्याण हेतु हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Satish Mehta Delhi, Bengluru, Mumbai & now Lucknow Started my journalism in 2008 ex @toi, @indiatoday, @bs, @bu, @db and now serving NDVToday