यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2024 की तारीख़ें घोषित – देखें पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 की संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ में दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का पहला सत्र सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। आयोग द्वारा जारी नवीनतम सूचना के अनुसार परीक्षाएं निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार होंगी:
यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2024 – पूरा कार्यक्रम:
परीक्षा तिथि व दिन |
पूर्वाह्न सत्र (प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) |
अपराह्न सत्र (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक) |
29.06.2025 (रविवार) |
सामान्य हिन्दी |
निबंध |
30.06.2025 (सोमवार) |
सामान्य अध्ययन – I |
सामान्य अध्ययन – II |
01.07.2025 (मंगलवार) |
सामान्य अध्ययन – III |
सामान्य अध्ययन – IV |
02.07.2025 (बुधवार) |
सामान्य अध्ययन – V |
सामान्य अध्ययन – VI |
What's Your Reaction?






