विधायिका के सदस्यों के संदर्भ में प्रोटोकाल पालन के लिए समुचित निर्देश हो प्रसारित: सतीश महाना

May 21, 2025 - 22:48
May 21, 2025 - 22:52
 0
विधायिका के सदस्यों के संदर्भ में प्रोटोकाल पालन के लिए समुचित  निर्देश हो प्रसारित: सतीश महाना

आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश  महाना की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, प्रशांत  कुमार, प्रमुख सचिव  विधानसभा, प्रदीप कुमार दुबे एवं प्रमुख सचिव संसदीय कार्य जे.पी. सिंह ने प्रतिभाग किया।

बैठक में शासन से  विधायिका के समन्वय के सम्बन्ध में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त संसदीय कार्य विभाग द्वारा विधायकों के प्रोटोकाल के विषय में निर्गत किए गए विभिन्न शासनादेशों  के विषय में चर्चा हुई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संसदीय कार्य विभाग द्वारा विधायकों के सम्बन्ध में जो  शासनादेश   निर्गत किए गए हैं उनका अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस पर पुलिस महानिदेशक  द्वारा यह आश्वासन  दिया गया कि वह जनपद स्तर पर पुलिस अधीक्षकों को इस प्रकार के निर्देश  निर्गत करेंगे कि वह समय समय पर विधायकों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का संज्ञान लें।

इस मौके पर अध्यक्ष सतीश महाना ने  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रति इस हेतु आभार व्यक्त किया कि उन्होंने विधायिका के माननीय सदस्यों के संदर्भ में प्रोटोकाल पालन के लिए समुचित  निर्देश  प्रसारित करने के आदेश  दिए है। प्रमुख सचिव (गृह) एवं पुलिस महानिदेशक  द्वारा यह आश्वासन  दिया गया कि वे माननीय विधायकों के प्रोटोकाल के विषय में मुख्यमंत्री योगी की मंशा  एवं दिशा  निर्देशों  का पालन सुनिश्चित  कराने हेतु आवष्यक कार्रवाई करेंगे।

इससे पूर्व आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की आचार समिति, नियम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा आवास संबंधी संयुक्त समिति की बैठकों में एक स्वर में हाल ही में सम्पन्न हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता पर गर्व व्यक्त किया गया।

वहीं, इस वीरता पूर्ण अभियान को संभव बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति भी गहरी कृतज्ञता और आभार प्रकट किया गया।

विधानसभा की इन बैठकों में सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि जब-जब भारतमाता की आन पर आंच आती है, तब-तब हमारी सेना वीरता की एक नई गाथा लिखती है, और “ऑपरेशन सिंदूर” उसी गौरवशाली परंपरा की नवीनतम कड़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow