आश्रितों की आस बनी योगी सरकार - हजारी किसान परिवारों को मिली राहत

Jun 16, 2025 - 19:24
Jun 16, 2025 - 19:26
आश्रितों की आस बनी योगी सरकार - हजारी किसान परिवारों को मिली राहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी सरकार किसानों और उनके परिवारों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सोमवार को 11,690 आश्रित परिवारों के लिए 561.86 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जारी की गई। यह सहायता सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई गई।

सीएम योगी ने अंबेडकर नगर में 15 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से 5-5 लाख रुपये के चेक वितरित किए, जबकि प्रदेश की सभी 350 तहसीलों में मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने आश्रित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की।

हर आपदा में सरकार किसानों के साथ: मुख्यमंत्री

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार किसान, बटाईदार, कृषि श्रमिक और उनके परिवारों को हर आपदा में संबल देने के लिए प्रतिबद्ध है। आग, आकाशीय बिजली, बाढ़, तूफान या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा से जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवार को सरकार पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत इस वर्ष अब तक 11,690 परिवारों को राहत दी जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के अंतर्गत बजट में लगातार वृद्धि की गई है ताकि कोई भी पात्र परिवार सहायता से वंचित न रह जाए।

अंबेडकरनगर के 431 लाभार्थियों को 21 करोड़ की मदद

अंबेडकर नगर जनपद में इस अवसर पर 431 लोगों को लगभग 21 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसमें से:

  • 408 लाभार्थियों को ₹5 लाख
  • 10 को ₹2.5 लाख
  • 1 को ₹1.25 लाख
  • 12 को ₹1 लाख की राशि प्रदान की गई।

बजट में साल दर साल बढ़ोतरी:

वर्ष

जारी बजट (करोड़ में)   लाभार्थी परिवार 

2020-21

500

11,275

2021-22

600

13,645

2022-23

650

15,231

2023-24

950

23,821

2024-25

1000

25,575

2025-26

1050

11,690 (अब तक)

टॉप-10 लाभान्वित जनपद:

जनपद

स्वीकृत दावे  धनराशी 

अंबेडकरनगर

431

20,78,25,000

कुशीनगर 

392

19,55,00,000

कानपुर देहात

403

19,51,50,000

मैनपुरी 

355

17,66,00,000

जौनपुर

417

17,20,00,000

इटावा 

352

17,00,80,000

हरदोई 

342

15,99,00,000

लखीमपुर खीरी 

334

15,82,50,000

सोनभद्र 

307

13,75,75,000

संत कबीर नगर 

280

13,35,25,000